कटनी (मध्यप्रदेश) - किसानों ने स्टेड हाइवे 11 पर धरना दे किया चक्का जाम - किसानों की धान खरीदी न होने से नाराज़ किसानों ने किया चक्का जाम - ...
कटनी (मध्यप्रदेश)
- किसानों ने स्टेड हाइवे 11 पर धरना दे किया चक्का जाम
- किसानों की धान खरीदी न होने से नाराज़ किसानों ने किया चक्का जाम
- किसानों ने आरोप लगाया वह अपनी धान ला खरीदी केंद्र में रखें है लेकिन उनकी धान नही खरीदी गई।
- जिले के विजयराघवगढ़ तहसील के उबरा धान खरीदी केंद्र का मामला।
MKD NEWS (नीरज तिवारी)- कटनी जिले के विजयराघवगढ़ तहसील के उबरा धान खरीदी केंद्र में शनिवार को धान नहीं खरीदे जाने से किसान नाराज हो गए। इसके बाद गुस्साए किसानों ने स्टेट हाइवे 11 जाम कर दिया।
स्टेट हाइवे हाइवे जाम होने की जानकारी मिलते ही मौके पर तहसीलदार और पुलिस बल पहुंचा। किसानों को समझाइश देने के बाद किसानों ने रास्ता खाली कर दिया। किसानों के हाइवे में बैठने से करीब आधे घंटे तक रास्ता बंद रहा और आवागमन नहीं हो सका। धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों के पास धान खरीदने के लिए मैसेज नहीं आया था, जिसे लेकर सभी किसान विरोध जता है।
किसानों ने यह भी बताया कि लगभग 162 किसानों का धान खरीदी केंद्र में रखा हुआ है, लेकिन एसएमएस नहीं आने से उसे नहीं खरीदा जा रहा है। धान नहीं खरीदे जाने से किसान नाराज हो गए और बरही से मैहर की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पहुँचे अधिकारियों से इस पूरे मामले में जानकारी लेनी चाही तो वे कैमरा देख कैमरे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
No comments